Rakul Preet Singh Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह वर्कआउट के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस के पीठ में गंभीर चोट लगी थी। बता दें हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का हाल अब कैसा है।
Rakul Preet Singh
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना हाल बताया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल रही हैं कि मैंने एक बेवकूफी भरी गलती की है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अपने शरीर की नहीं सुनी और काम करती रहीं जब्कि ऐसा नहीं करना था। अब इसकी गलती सहना पड़ रहा है मैं पिछले 6 दिनों से बिस्तर पर पड़ी हूं। रकुल ने कहा मुझे लगता है कि मुझे पूरी तरह से ठीक होने में एक और सप्ताह लगेगा।
6 दिनों से बिस्तार पर एक्ट्रेस
मैं इससे जल्दी ठीक हो जाऊंगी, क्योंकि मेरे लिए हार मानकर आराम करना आसान नहीं है। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि अपने शरीर की आवाज़ सुनें खास कर जब शरीर सकेंत दे रहा हो। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को जल्द ठीक होने के लिए विश देने के लिए धन्यवाद दिया है। बता दें एक्ट्रेस बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट कर रही थी और पीठ में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद भी एक्ट्रेस हार नहीं मानी और दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कर रही थी और हालत और खराब हो गई और एक्ट्रेस अब 6 दिनों से बिस्तार पर ही पड़ी है।
इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
रकुल फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इसी फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही थी। इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'दे दे प्यार दे 2' 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को फिल्म 'यारियां' से काफी फेम मिला था। हाल ही में एक्ट्रेस कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' दिखाई दी थी।
