Rajinikanth की Thalaivar 171 में हुई साउथ के दो स्टार्स की एंट्री , इस दिन रिलीज हो सकता है पहला वीडियो

Shruti Haasan in Thalaivar 171 : थलाइवा रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म में साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन एंट्री ले सकती है। फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसमें दो स्टार्स का नाम शामिल हुआ है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

Shruti Haasan in Thalaivar 171 : साउथ के सुपर डायरेक्टर लोकेश कनगराज( Lokesh Kanagaraj) और थलाइवर रजनीकांत( Rajinikanth) जल्द ही अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। लोकेश की फिल्म की घोषणा पिछले साल ही हो गई थी जिसका अस्थाई नाम थलाइवर 171 रखा गया था। अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। थलाईवा की फिल्म में साउथ के दो और स्टार का नाम जुड़ा है। आइए आपको बताते हैं कौन है वो स्टार्स

Shruti Haasan in Thalaivar  171

जैसा कि बहुत से लोग पहले से ही जानते हैं, निर्देशक लोकेश कनगराज अपनी अगली फिल्म के लिए सुपरस्टार रजनीकांत( Rajinikanth) के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे अस्थायी रूप से थलाइवर 171 नाम दिया गया है । फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि साउथ स्टार श्रुति हासन और सत्यराज फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, अगर ऐसा होता है तो श्रुति पहली बार सुपरस्टार के साथ स्क्रीन साझा करने वाली है। इसके अलावा, अभिनेत्री ने हाल ही में इनिमेल नामक एक संगीत वीडियो जारी किया था जिसमें लोकेश कनगराज भी प्रमुख भूमिका में थे।

End of Feed