Jana Nayagan के बाद रजनीकांत की Jailer 2 हुई लीक, मेकर्स की उड़ी नींद

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2026, 03:52 PM IST

Rajinikanth Jailer 2 Leak: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के बाद रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) भी लीक हो गई है।

Rajinikanth Jailer 2 Leak: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) खबरों में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक हो गई है। इस खबर के सामने आने के मेकर्स से लेकर फैंस तक परेशान हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस मामले से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन सब के बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म जन नायकन के बाद रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) भी लीक हो गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें:Jailer 2: रजनीकांत संग 2-2 हाथ करने को तैयार शाहरुख खान)

jailer 2 Leak

लीक हुई फिल्म जेलर 2 (Pic Credit: IMDb)

लीक हुई 'जेलर 2'

एक्टर रजनीकांत एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह एक ऐसी खबर है जिसने सबको हैरान कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरों के अनुसार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की एक क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद मेकर्स ने लोगों से अनुरोध किया है कि इसे शेयर न करें, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी भी दी है। फिल्म जेलर 2 की इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। मेकर्स के साथ-साथ फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें:रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं होगा Shah Rukh Khan का कैमियो, मेकर्स का है 'किंग' पर फोकस)

End of Feed