'जेलर 2' के साथ रजनीकांत बिग बजट फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 12, 2025, 05:37 PM IST

Rajinikanth New Movie: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी एक और फिल्म से साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। रजनीकांत ने इस फिल्म की कहानी को सुन लिया और मूवी के लिए हां भी कर दी है। तो चलिए जानते रजनीकांत ने किस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है।

Rajinikanth New Movie: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। रजनीकांत की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में एक्टर रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) से जुड़ी खबरें सामने आई थी। इन सब के बीच रजनीकांत का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में किया गया है। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म के बारे में जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Rajinikanth New Movie

Image Source: IMDb

रजनीकांत ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

एक्टर रजनीकांत एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह रजनीकांत की एक अपकमिंग फिल्म है, जिसको लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। 123 Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) ने फिल्म जेलर 2 के सेट पर ही रजनीकांत को नई स्क्रिप्ट सुनाई और सुपरस्टार ने तुरंत हां कर दी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग तब शुरू होगी जब रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी कमल हासन (Kamal Haasan) वाली मल्टीस्टारर फिल्म पूरी कर लेंगे और नेल्सन जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ अपनी फिल्म खत्म कर लेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed