'Thalaivar 171' का टीजर इस दिन होगा रिलीज, Rajinikanth की फिल्म के टाइटल से उठेगा पर्दा

Thalaivar 171 Teaser Date: अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसमें मेकर्स जल्द ही फिल्म के टाइटल और टीजर से पर्दा हटाने वाले हैं। फिल्म टाइटल की घोषणा इस दिन करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट

Thalaivar 171 Teaser Date: साउथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज( Lokesh Kanagraj ) जल्द ही मैसिव सिनेमा लेकर आ रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकान्त( Rajinikanth) के साथ लोकेश जल्द ही 'थलाइवर 171' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का अस्थाई नाम 'थलाइवर 171' हैं अब फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसमें मेकर्स जल्द ही फिल्म के टाइटल और टीजर से पर्दा हटाने वाले हैं। फिल्म टाइटल की घोषणा इस दिन करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी अपडेट

Thalaivar 171 Teaser Date

सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth) की फिल्में हमेशा फिल्म इंडस्ट्री में जश्न का कारण बनती हैं। चाहे वह शीर्षक का खुलासा हो, ऑडियो लॉन्च हो, या ट्रेलर रिलीज हो, रजनीकांत की फिल्म से जुड़ी हर चीज एक वास्तविक फिल्म रिलीज की तरह ही जबरदस्त चर्चा पैदा करती है। वैसे ही अब 'थलाइवर 171' के मेकर्स ने खुलासा किया है कि फिल्म के नाम की घोषणा और टीजर 22 अप्रैल यानी सोमवार को किया जाएगा। ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है दो दिन बाद इंतजार करते रहिए। इस नए अपडेट के बाद से ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है और फिल्म के टाइटल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed