Rajinikanth की वेट्टैयान का शूट हुआ पूरा, 33 साल बाद फिर दिखेगी थलाइवर-बिग बी की जोड़ी

Vettaiyan Wrap Up: प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शन ने अपने हालिया पोस्ट में शेड्यूल के समापन की घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा की हैं । फिल्म पर काम करने वाले पूरे क्रू और टीम को टैग करने के साथ-साथ, प्रोडक्शन हाउस ने एक तस्वीर भी दिखाई है

Vettaiyan Wrap Up: सुपरस्टार रजनीकांत( Rajinikanth) और बिग बी ( Amitabh bachchan) की अपकमिंग फिल्म वेट्टैयान का शूट पूरा हो चुका है। लाइका प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। मेकर्स ने रजनीकांत के साथ सेट से तस्वीर साझा करते हुए फैंस को फिल्म से जुड़ी अपडेट दी है।

Vettaiyan Wrap Up

प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शन ने अपने हालिया पोस्ट में शेड्यूल के समापन की घोषणा करते हुए तस्वीरें साझा की हैं । फिल्म पर काम करने वाले पूरे क्रू और टीम को टैग करने के साथ-साथ, प्रोडक्शन हाउस ने एक तस्वीर भी दिखाई है जिसमें सुपरस्टार को फूलों के गुलदस्ते के साथ सम्मानित किया जा रहा है। पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, “यह हमारे थलाइवर के लिए एक रैप है! सुपरस्टार रजनीकांत तस्वीर में चश्मा लगाए हुए खड़े नजर आ रहे हैं। वेट्टैयान स्टार ने फिल्म के लिए अपने हिस्से का फिल्मांकन पूरा कर लिया है।

End of Feed