कब रिलीज होगी Jailer 2 और Toxic?

  • Authored by: अभय
  • Updated May 22, 2026, 12:00 PM IST

Jailer 2 And Toxic New Release Date: रजनीकांत (फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) और यश (Yash) की एक्शन फिल्म टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

Jailer 2 And Toxic New Release Date: साउथ के सुपरस्टार राजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजनीकांत की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीनों पहले फिल्म जेलर 2 का धांसू पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इन सब के बाद फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर भी कई अपडेट सामने आए थे। इन सब के बीच राजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जेलर 2 कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। (ये भी पढे़ं: 2026 में गर्दा उड़ाएंगे Rajinikanth, जेलर 2 की रिलीज को लेकर आया अपडेट)

Jailer 2 And Toxic New Release Date

जेलर 2 और टॉक्सिक की नई रिलीज डेट (Image Source: IMDb)

कब रिलीज होगी 'जेलर 2'?

एक्टर राजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह राजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की नई रिलीज डेट है। Cinema Express की खबर के मुताबिक रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल गई है। खबर थी कि फिल्म जेलर 2 इसी साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन मेकर्स फिल्म को 11 सितंबर को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उदास नजर आ रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म जेलर 2 के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। (ये भी पढ़ें:2026 में Toxic की रातों की नींदें छीनने आ रही Rao Bahadur)

बदली गई 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट

रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म जेलर 2 के अलावा यश (Yash) की एक्शन फिल्म टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज डेट में बदलाव देखने को मिलने वाला है। फिल्म टॉक्सिक जो सिंतबर में रिलीज होने वाली थी, अब वो अगस्त में बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है। फिल्म टॉक्सिक और जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End of Feed