Rajesh Sharma ने किया बड़ा खुलासा, 'Fauzi' के सेट पर कीड़े के काटने से नहीं बिगड़ी थी तबीयत

Rajesh Sharma Clarifies Health Scare: प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर राजेश शर्मा की तबीयत कीड़े के काटने की वजह से बिगड़ गई थी। अब इन खबरों को राजेश शर्मा ने खारिज कर दिया है।

Rajesh Sharma Clarifies Health Scare: कुछ दिनों पहले अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत काफी खराब हो गई थी। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'फौजी' के शूटिंग सेट पर किसी कीड़े के काटने के बाद राजेश शर्मा की तबीयत खराब हुई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब खुद राजेश शर्मा ने इस तरह की अफवाहों को खारिज करते हुए तबीयत खराब होने की असली वजह बताई है। उनके दाहिने पैर की त्वचा की समस्या के साथ इन्फेक्शन हो गया था। डायबिटीज बढ़ने की वजह से यह इन्फेक्शन भी बढ़ गया था। इसके बाद तबीयत बिगड़ने के बाद जुलाई में राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वे ठीक हो रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Barabanki: हंसल मेहता की सीरीज से Bipasha Basu का होगा धांसू कमबैक, नए अंदाज में आएंगी नजर)

Rajesh Sharma Clarifies Health Scare

तबीयत बिगड़ने की राजेश शर्मा ने बताई असली वजह (Pic Credit: Instagram)

तबीयत बिगड़ने की राजेश शर्मा ने बताई असली वजह

ये खबरें तब आईं जब राजेश शर्मा की दोस्त सुदीपा चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें दावा किया गया था कि रामोजी फिल्म सिटी में 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक्टर को किसी कीड़े ने काट लिया। इस पोस्ट को बाद में हटा दिया गया लेकिन लोगों ने कई तरह की अटकलें लगाई थीं। हालांकि अब एक्टर ने साफ़ किया है कि उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का फिल्म की शूटिंग से कोई लेना-देना नहीं था। NDTV से बात करते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि कुछ समय से दाहिने पैर में स्किन से जुड़ी समस्या थी। डायबिटीज बढ़ने की वजह से यह इन्फेक्शन हो गया था और इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Day 4: 'मिर्जापुर: द मूवी' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', देखें आंकड़े)

राजेश शर्मा ने आगे बताया कि उनका ट्रीटमेंट हो गया है और वो रिकवरी पर हैं। अभिनेता जल्द ही एक बार फिर शूटिंग शुरू कर देंगे। इन अफवाहों पर राजेश शर्मा ने कहा कि खबरें सही नहीं थीं। प्रभास की फिल्म के सेट पर उन्हें कुछ नहीं हुआ था और ना ही यूनिट इसके लिए जिम्मेदार है। सभी अच्छे इंसान हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि कोलकाता लौटने के बाद ही उनकी हालत गंभीर हुई। मगर अब चीजें ठीक हो रही हैं।

End of Feed