साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कुछ वक्त पहले ही एटली की नई मूवी राका शुरू की है, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस मूवी में यूं तो कई सारे बड़े नाम हैं लेकिन एक नाम जो लोगों को चौंका सकता है वो है बॉलीवुड के हीरो नं. 1 गोविंदा का। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा ने अल्लू अर्जुन और एटली की राका ज्वाइन कर ली है। वो फिल्म राका में अहम रोल निभाते दिखाई देंगे, जिसकी डिटेल्स अभी जारी नहीं की हई हैं। गोविंदा के नाम की मेकर्स ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि वो जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 2027 में नहीं रिलीज होगी Priyanka Chopra-Mahesh Babu की Varanasi?
Allu Arjun कराएंगे Govinda का कमबैक!! साई-फाई ड्रामा में दिखेंगे साथ
Govinda लम्बे समय से कर रहे हैं कमबैक का इंतजार
सभी को पता है कि डायरेक्टर एटली किसी भी एक्टर को यूं ही अपनी फिल्म के लिए साइन नहीं करते हैं। अगर उन्होंने गोविंदा के साथ हाथ मिलाया है तो जरूर ही उनकी जरूरत रही होगी। गोविंदा बॉलीवुड के सबसे हुनरमंद एक्टर हैं, जिनकी एक्टिंग का लोहा पूरी इंडस्ट्री मानती है लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें काम नहीं मिल रहा है। राका को लेकर सामने आई खबर के बाद ऐसा माना जा रहा है कि एटली, गोविंदा का मेगा कमबैक कराएंगे, जिसका वो सालों से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म राका बहुत बड़े बजट में बन रही मूवी है, जो गोविंदा के करियर के लिए बड़ा फायदा पहुंचाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'मुझे ये सब नहीं बोलना...' बिहारी महिलाओं और छठ पूजा पर विवादित बयान देने के बाद Yash Maheshwari ने मांगी माफी
क्या Bollywood करेगी Govinda को स्वीकार
राका में गोविंदा की एंट्री के बाद हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि जब साउथ इंडस्ट्री हीरो नं 1 के हुनर को सलाम कर रही है तो बॉलीवुड क्यों पीछे है? क्या आने वाले वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री गोविंदा को स्वीकार करेगी और उन्हें वो काम देगी, जिसके वो हकदार हैं? अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आप कमेंट में ये जरूर बताएं कि क्या आप राका में गोविंदा को देखने के लिए एक्साइटेड हैं?
