Pushpa 3 confirmed: पुष्पा-2 की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। हाल ही में मेकर्स ने पुष्पा 3 का ऐलान कर दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। पुष्पा 3 का टाइटल भी रिवील हो चुका है। पुष्पा मूवी का टाइटल "पुष्पा: द राइज" था, जबकि पुष्पा 2 का टाइटल "पुष्पा: द रूल" है, वहीं पुष्पा 3 का टाइटल पुष्पा: द रैंपेज (Pushpa: The Rampage) रखा गया है, लेकिन इस बार बड़ा ट्विस्ट है क्योंकि इस बार तीसरे पार्ट के लिए विजय देवरकोंडा की एंट्री होने वाली है।
Pushpa 3 confirmed
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइडेट हैं। पुष्पा 2: द रूल रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर रही है। 2022 में विजय देवरकोंडा ने निर्देशक सुकुमार के जन्मदिन पर तीसरे सीक्वल का नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स तीसरे पार्ट का नाम पुष्पा: द रैंपेज ही रखेंगे।
पीलिंग्स में दिखी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री
रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2: द रूल में एक एंड-क्रेडिट सीन होगा जिसमें तीसरे पार्ट का टीजर दिखाया जाएंगा और उस टीजर में विजय देवरकोंडा नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म से एक गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम 'पीलिंग्स' था। फैंस ने इस गाने को बहुत पसंद किया था। इस गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी। पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म को मइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल कितनी कमाई करती है।
