'Pushpa 2' Box office collection Day 4: अल्लू अर्जुन स्टारर की आंधी में डूब गए सारे रिकार्ड्स, चार दिनों में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Allu Arjun's Pushpa 2 box office collection day 4: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म की कमाई के आगे सारे बॉक्स ऑफिस रिकार्ड्स झुकते नजर आ रहे हैं। आइए देखें इस मूवी ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Pushpa 2: The Rule Box office collection day 4: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस मूवी को रिलीज हुए 4 ही दिन हुए हैं और यह हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म की कमाई को देखकर वाकई लग रहा है कि ऑडियंस को 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) का बहुत इंतजार था। अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनती जा रही है। इस मूवी ने केवल 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें फिल्म ने भारत में चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Allu Arjun's Pushpa 2 box office collection day 4

500 करोड़ी बनी 'पुष्पा 2: द रूल'

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर ने शनिवार के दिन सभी हिंदी छोड़कर बाकी भाषाओं में 119.25 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर फिल्म के केवल हिंदी कलेक्शन की बात करें तो इसनें चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही 'पुष्पा 2: द रूल' ने चार दिन में 500 करोड़ रुपये का हैरान कर देने वाला आंकड़ा पार कर 529.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की धांसू कमाई देखकर निर्माताओं की खुशी का ठिकना नहीं है।

End of Feed