Allu Arjun's Pushpa 2 Ticket Price: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों ने बहुत लंबा इंतजार किया है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। दोनों ही इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म के टिकट प्राइस को बढ़ाने की अनुमति देने के लिए अल्लू अर्जुन ने आंध्रप्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा है।
आंध्र प्रदेश सरकार ने 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए टिकट की कीमत में बढ़ोतरी की अनाउंसमेंट कर दी है। अल्लू अर्जुन ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए माननीय मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का आभार व्यक्त किया है। अल्लू अर्जुन ने आंध्रप्रदेश सरकार के लिए एक प्यारा सा नोट भी साझा किया है।
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'टिकट का प्राइस बढ़ाने की मंजूरी देने के लिए मैं आंध्र प्रदेश सरकार को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह एक अच्छा निर्णय है, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढाने में मदद करेगा। माननीय आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एनसीबीएन गारू को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं।'
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल भी लीड रोल में दिखाई देंगे। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपने राय जरुर दें।
