Pushpa 2 Stampede Case: घायल हुए बच्चे का हालचाल लेने पहुंचे अल्लू अर्जुन, डॉक्टर्स से की बातचीत

Pushpa 2 Stampede Case: कुछ दिनों पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने की वजह से एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। ऐसे में अब मंगलवार के दिन अल्लू अर्जुन उस बच्चे की कंडीशन की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स और बच्चे के पिता से भी बात की।

Pushpa 2 Stampede Case: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान थिएटर में भगदड़ मचने के बाद 8 साल के एक बच्चे को गंभीर चोट आई थी। कई दिनों से बच्चे का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। ऐसे में अब मंगलवर के दिन अल्लू अर्जुन ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की हालत का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जब अल्लू अर्जुन अस्पताल पहुंचे तो वहां पर तेलंगाना स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू भी मौजूद थे।

Allu Arjun

उस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बीते एक महीने से उस बच्चे का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ और अभिनेता की गिरफ्तारी भी हुई। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने अस्पताल जाकर बच्चे की स्थिति की जानकारी ली थी। ऐसे में अब अल्लू अर्जुन भी बच्चे की कंडीशन देखने के लिए अस्पताल गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन ने अस्पताल के डॉक्टर से भी बात की है। यही नहीं अभिनेता ने बच्चे के पिता से भी बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि वो उनके फुल सपोर्ट में हैं। अल्लू अर्जुन लगभग 30 मिनट तक डॉक्टर्स और बच्चे की फमुली के साथ थे।

End of Feed