'पुष्पा 2' में आइटम नंबर करने के लिए Samantha से कम फीस मिलने पर छलका Sreeleela का दर्द, बोलीं 'मैंने भी अच्छा डांस...'

Sreeleela on Getting Less Pay from Samantha in Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु को 'Oo Antava' गाना करने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं दूसरी ओर 'पुष्पा 2' में श्रीलीला ने डांस नंबर 'किसिक' के लिए उन्हें सामंथा से कम फीस मिलने पर रिएक्शन दिया है।

Sreeleela on Getting Less Pay from Samantha in Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म 'पुष्पा 2' का डांस नंबर 'किसिक' रिलीज किया, जिसे कई लोगों ने पसंद किया तो कईयों ने इसकी तुलना सामंथा रुथ प्रभु के 'उ अंतावा' गाने से करनी शुरू कर दी। 'पुष्पा 2' इस आइटम नंबर के लिए मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला को कास्ट किया। एक तरफ सामंथा रुथ प्रभु को 'पुष्पा: द राइज' गाने के 5 करोड़ रुपये फीस मिली थी। दूसरी ओर श्रीलीला को 'किसिक' गाने के लिए सामंथा से काम फीस मिली है। श्रीलीला ने सामंथा से कम फीस मिलने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Sreeleela on Getting Less Pay from Samantha in Pushpa 2

News18 से बात करते हुए श्रीलीला ने कहा कि यह गाना करना उनकी पसंद थी क्योंकि यह एक टिपिकल आइटम नंबर नहीं है। 'पुष्पा 2' का बज होने की वजह से यह गाना लोगों के बीच एक नया ट्रेंड सेट करने वाला है। ऑडियंस भी 'पुष्पा 2' रिलीज के बाद इस गाने के लिए बेताब रहेगी। जब सामंथा रुथ प्रभु से कम फीस मिलने पर श्रीलीला ने कोई बात नहीं की। उन्होंने इस बात पर चुप्पी साधे रखी। मीडिया में जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक श्रीलीला को यह गाना करने के लिए 2 करोड़ रुपये फीस मिली है।

End of Feed