Allu Arjun's Wife Sends Love To Actor On 'Big Day': इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 ( Pushpa 2) सिनेमाघरों में दमदार एंट्री ले चुकी है। 5 दिसम्बर गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन सबसे प्यारा संदेश किसी ने दिया है तो वो है अल्लू अर्जुन का बेटा, अपने पिता की कामयाबी पर अल्लू अर्जुन का बेटा गर्व से फूला नहीं समा रहा है। प्यार का इजहार करने के लिए बेटे ने अपनी टेढ़ी-मेढ़ी लिखाई से पापा के लिए नोट लिखा है और प्यार जताया है।
बेटे ने लिखा नोट:
कल इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) ने अपने फैंस के साथ प्यारा सा संदेश साझा किया। यह संदेश उनके बेटे अयान ने अपने पापा के लिए लिखा है । नन्हे हाथों की टेढ़ी-मेढ़ी राइटिंग से अयान ने लिखा , "प्यारे नन्ना मैं ये नोट यह बताने करने के लिए लिख रहा हूँ कि मुझे आप पर और आपकी सफलता, कड़ी मेहनत, जुनून और समर्पण पर कितना गर्व है। जब मैं आपको नंबर 1 पर देखता हूं, तो मैं इस दुनिया की ऊंचाई पर खुद को महसूस करता हूं। आज एक खास दिन है क्योंकि दुनिया के सबसे महान एक्टर की फिल्म रिलीज हुई है। मैं इस दिन आपके दिल के हाल को समझता हूं । हालाँकि, मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि पुष्पा केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि अभिनय के लिए आपके प्यार और जुनून का एक सफर और परछाई है। मैं इस अवसर पर आपको और आपकी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ।" लेटर के अंत में लिखा था एक गर्वित बेटे की तरफ से उसके नंबर वन हीरो और दुनिया के बेस्ट पिता के लिए।
पत्नी ने बरसाया प्यार
यही नहीं अल्लू अर्जुन के सबसे बड़े दिन के लिए उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने भी शुभकामनाएं दी है। अपने पति के साथ तस्वीर साझा करते हुए स्नेहा ने लिखा है बड़ा दिन और प्यार।
