Rashmika Mandanna Share Note: भारतीय सिनेमा के बड़ी फिल्म में से एक पुष्पा अपना दूसरा पार्ट लेकर जल्द ही आ रही है। अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) और राश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) की ये फिल्म फैंस के लिए भावनाओं से भरी हुई है। अब जब पुष्पा 2( Pushpa 2) आ रही है और कलाकारों ने आखिरी दिन की शूटिंग पूरी कर ली है इस मौके पर सभी स्टार्स का दिल भर आया, रश्मिका ने बताया कि वह पिछले 5 साल से इसके लिए काम कर रही है और यह पूरा हुआ। आखिर में उन्होंने पार्ट 3 का भी छोटा सा हिंट दिया। आइए आपको बताते हैं अल्लू अर्जुन ने भी क्या कहा
पुष्पा ( Pushpa) फिल्म की शूटिंग पूरी कर लौटते हुए अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) ने फैंस के साथ अपने दिल की बात साझा की, उन्होंने बताया कैसे ये 5 साल का सफर रहा। एक लंबे-चौड़े नोट में राश्मिका ने दिल छू लेने वाली बातें की। श्रीवल्ली एक्ट्रेस ने बताया कि 25 नवंबर का दिन उनके लिए कितना भारी था। रश्मिका ने बताया कि पूरे दिन की शूटिंग के बाद, वह एक कार्यक्रम के लिए चेन्नई गईं और फिर उसी रात हैदराबाद लौट आईं। केवल कुछ घंटे की नींद लेने के बाद, वह पुष्पा 2 की शूटिंग के अपने आखिरी दिन के लिए दौड़ पड़ीं। हालाँकि, यह वास्तविक नहीं लगा, भले ही उन्हें पता था कि यह उनका आखिरी दिन था। रश्मिका ने पुष्पा 3 के बारे में भी संकेत दिया और लिखा, "7/8 वर्षों में से, पिछले 5 साल इस सेट पर रहने से यह सेट लगभग इंडस्ट्री में मेरा घर बन गया था, और आखिरकार यह मेरा आखिरी दिन था... बेशक अभी भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर इसका भाग 3 भी आना है, लेकिन यह अलग लगा... यह भारी लगा... ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है।
इसी के साथ अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेट की कुछ तस्वीरें साझा कि और लिखा पुष्पा का 5 साल का सफर पूरा हुआ और यह कमाल का रहा। फैंस अर्जुन की इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।
