Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने हिन्दी इंडस्ट्री को पानी में भिगाकर मारा जूता, बोले 'सबसे सफल हिन्दी फिल्म तेगुलु...'

Ram Gopal Varma made fun of Bollywood: जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) ने सोशल मीडिया के जरिए हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट में लिखा है कि हिन्दी की सबसे कमाऊ मूवी तेलुगु इंडस्ट्री की पुष्पा 2 (Pushpa 2) है। राम गोपाल वर्मा का ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 के माध्यम से दिखाया हिन्दी इंडस्ट्री को आईना
  • 5 दिनों में पुष्पा 2 ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
  • साउथ के अल्लू अर्जुन बने हिन्दी के 'बादशाह'

Ram Gopal Varma made fun of Bollywood: डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक वक्त अपनी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहते थे। सत्या और भूत जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले राम गोपाल वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर राज कर रहे हैं। वो समय-समय पर ऐसे ट्वीट करते रहते हैं, जो लोगों के बीच खलबली मचा देते हैं। राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के माध्यम से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। राम गोपाल वर्मा हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि हिन्दी के सबसे बड़े स्टार अल्लू अर्जुन को ठीक से हिन्दी बोलनी तक नहीं आती है।

RGV on Pushpa 2 Success

राम गोपाल वर्मा ने अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 की तारीफ करते हुए लिखा है, 'हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म तेलुगु की डब्ड पुष्पा 2 है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा एक्टर तेलुगु का सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) है, जिसे ढंग से हिन्दी बोलनी तक नहीं आती है। अब पैन इंडिया शब्द का कोई मतलब नहीं रह गया है... ये तेलुगु इंडिया बन गया है।'

End of Feed