Allu Arjun Film Pushpa 2 Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देख लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 के दम पर एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इस मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि लोग जमकर इस मूवी की टिकट्स खरीद रहे हैं। इस बीच पुष्पा 2 को लेकर एक नई खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन की मूवी ने रिलीज के पहले ही इस एक्टर की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टूटा रिकॉर्ड
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक में गर्दा उड़ा दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 पहले दिन बंपर कमाई करने वाली है। जैसे ही बीते दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई ढाई घंटे के अंदर मूवीमैक्स में 1300 टिकट बिक गए। इस में रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि पुष्पा 2: द रूल ने सबसे तेज 1000 टिकट बिक्री कर ली है। ऐसे में इस मूवी ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कई लोगों का ये मानना है कि पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की सभी फिल्मों को धूल चटा देगी।
कब रिलीज होगी पुष्पा 2
बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 इस महीने 5 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी दिखाई देंगे। मूवी के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें एक बार फिर से अल्लू और फहाद टकराने वाले हैं। वहीं मूवी में एक्शन के साथ-साथ आपको रोमांस भी देखने को मिलेगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पुष्पा 2 को लोग कितना प्यार देते हैं।
