कानूनी पचड़े में फंसे पृथ्वीराज सुकुमारन, आयकर विभाग ने थमाया लीगल नोटिस

पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों एल2: एम्पुरान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 का भी हिस्सा बनने वाले हैं। इसी बीच ऐसी रिपोर्ट है कि पृथ्वीराज सुकुमारन को हाल ही लीगल नोटिस मिला है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एल2: एम्पुरान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। वहीं ऐसी रिपोर्ट है कि पृथ्वीराज सुकुमारन राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 का भी हिस्सा बनने वाले हैं। आइए जानते हैं कि पृथ्वीराज सुकुमारन को आखिर क्यों लीगल नोटिस मिला है।

Prithviraj Sukumaran

Prithviraj Sukumaran

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वीराज को कुछ हालिया फिल्मों के लिए उनके फिल्म रेमनेरशन के संबंध में आईटी विभाग से कानूनी नोटिस मिला है। हालांकि, यह नोटिस मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान से संबंधित नहीं है, बल्कि 2022 में एक्टर को भेजे गए नोटिस का फॉलो-उप है। पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित फिल्म एम्पुरान जल्द ही 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 250 करोड़ के पार जा चुका है।

End of Feed