रामायण पर विवादित बयान देकर फंसे Prakash Raj, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2026, 04:52 PM IST

Prakash Raj New Controversy: एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) के नए बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। प्रकाश राज के नए बयान के बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।

Prakash Raj New Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं। कभी प्रकाश राज का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी की किसी पोस्ट पर विवाद हो जाता है। अभी कुछ दिनों पहले प्रकाश राज अपनी मां के निधन के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। इन सब के बीच प्रकाश राज ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। प्रकाश राज के नए बयान पर विवाद बढ़ गया कि बीजेपी (BJP) के नेता ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स से धुरंधर 2 की तारीफ सुन बौखलाए प्रकाश राज, कह दी ये बात )

Prakash Raj New Controversy

विवादों में फंसे प्रकाश राज (Image Source: IMDb)

प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

एक्टर प्रकाश राज अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण विवादों में रहते हैं। एक्टर ने एक बार फिर अपनी राय खुलकर रखी, जिसके चलते नया विवाद खड़ा हो गया है। रामायण से जुड़ी उनकी टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा नेता भानु प्रकाश (Bhanu Prakash) ने उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। भानु प्रकाश ने अधिकारियों से औपचारिक शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रकाश राज ने 'गलत और अपमानजनक टिप्पणी' की है, जिससे रामायण की छवि खराब हुई और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि ऐसे बयान को बढ़ावा देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो। (ये भी पढ़ें: एक्टर Prakash Raj की मां स्वर्णलता का हुआ निधन, 86 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा)

End of Feed