Jailer 2 Shooting Update: साउथ के जाने-माने स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जेलर 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म जेलर 2 को लेकर एक खबर सामने आई थी कि मूवी का एक हिस्सा लीक हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी। इन सब के बीच अब फिल्म जेलर 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म जेलर 2 से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आई हैं। (ये भी पढ़ें:Jailer 2: रजनीकांत संग 2-2 हाथ करने को तैयार शाहरुख खान)
खत्म हुई फिल्म की शूटिंग
रजनीकांत एक बार फिर फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म जेलर 2 की शूटिंग से जुड़ा एक अपडेट है। फिल्म जेलर के मेकर्स ने अभी हाल ही में नई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। मेकर्स ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों को फिल्म की शूटिंग खत्म होने के जानकारी दी। इन वायरल हो रही तस्वीरों में रजनीकांत फिल्म की टीम के साथ केक कट करते नजर आ रहे हैं। रजनीकांत का ये अंदाज देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करते नजर आए। (ये भी पढ़ें:JAILER 2 Teaser: सुनामी बनकर लैटे रजनीकांत, देखें वीडियो)
कब रिलीज होगी 'जेलर 2'
एक्टर रजनीकांत की फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म जेलर 2 को आप 12 जून से बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। फिल्म जेलर 2 का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।

खत्म हुई 'जेलर 2' की शूटिंग (Image Source: Sun Picture)
पहले पार्ट ने मचाया था धमाल
फिल्म जेलर साल 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म जेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। रजनीकांत की इस फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म जेलर 2 की रैपअप से सामने आई इन तस्वीरों पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
