Prabhas X Diljit Dosanjh: भैरवा थीम पर 'कल्कि 2898 एडी' के पहले का गाने का प्रोमो रिलीज, दिलजीत दोसांझ ने जीत लिया दिल

प्रभास की ये फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ और प्रभास को लेकर फिल्म के पहले सिंगल का प्रोमो जारी किया गया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही इसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

प्रभास इस महीने अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। प्रभास की ये फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ और प्रभास को लेकर फिल्म के पहले सिंगल का प्रोमो जारी किया गया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के पहले सिंगल का नाम भैरव एंथम है और मेकर्स ने इसे “भारत का सबसे बड़ा गाना” भी कहा है। इस धमाकेदार ट्रैक का पूरा वीडियो 16 जून, 2024 को आने वाला है, लेकिन प्रोमो को आज यानि 15 जून को रिलीज किया गया है।

Prabhas X Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ की आवाज पर फैंस हुए दीवाने

बता दें कि इस गाने का पोस्टर 14 जून को शेयर किया गया था। इस पोस्ट में प्रभास को दिलजीत के साथ पंजाबी आउटफिट में दिखाया गया था। इस गाने को कंपोज संतोष नारायण ने किया है। साथ ही उन्होंने ही यह दावा किया है कि दिलजीत दोसांझ जिनकी आवाज पर दुनिया जश्न मनाती है, अब कल्कि 2898 एडी में इनका शोर है। जैसे ही ये प्रोमो रिलीज हुआ वैसी ही तेजी सी पूरे सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस प्रोमो को बहुत पसंद कर रहे हैं साथ ही इसके पूरे गाने रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed