कन्नड टीवी अभिनेत्री Pavitra Jayaram की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, टीवी इंडस्ट्री में शोक के लहर

Pavitra Jayaram Death : वह अपनी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत के साथ यात्रा कर रही थीं। उनकी मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना हैदराबाद के महबूब नगर के पास हुई है

Pavitra Jayaram Death : लोकप्रिय कन्नड टीवी अभिनेत्री पवित्रा जयराम( Pavitra Jayaram) का रविवार को एक दुखद कार दुर्घटना में निधन हो गया। पवित्रा, जो अपने शो त्रिनयनी के लिए जानी जाती थी, की कल हैदराबाद में एक बस द्वारा कार की टक्कर लगने से मौत हो गई । वह अपनी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत के साथ यात्रा कर रही थीं। उनकी मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pavitra Jayaram Death News

कई समाचार आउटलेट्स ने बताया कि दुर्घटना हैदराबाद के महबूब नगर के पास हुई है । बताया जा रहा है कि पवित्रा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौट रही थीं तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। आईएएनएस के मुताबिक, एक्ट्रेस की कार नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकरा गई. कथित तौर पर एक बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। पवित्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

End of Feed