पूजा हेगड़े हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म देवा का हिस्सा बनी थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया ता। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित देवा 29 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की थी। अब लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा है कि पूजा हेगड़े अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का हिस्सा बनने वाली है। आइए जानते हैं कि पूजा हेगड़े ने इसे लेकर क्या कहा है।
Allu Arjun
पूजा हेगड़े बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में अपना जादू दिखा चूकी हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं और उनके फिर से अल्लू अर्जुन के साथ बड़े पर्दा पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। पूजा हेगड़े जल्द ही रेट्रो में नजर आएंगी। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस ने आखिरकार अला वैकुंठपुरमुलू के बाद पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिर से काम करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अल्लू अर्जुन के साथ हेगड़े की जोड़ी ने ना केवल बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की, बल्कि एक बड़ी छाप भी छोड़ी है। जिस कारण लोग उनके अगले प्रोजेक्ट के लिए उत्सुक हो गए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में पूजा से पूछा गया कि क्या उनके और अल्लू अर्जुन की कोई फिल्म आने वाली है। इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "अगर कोई अच्छी कहानी, अच्छे किरदार हैं और अगर यह सही बैठता है, तो हम इसे करेंगे।"
इन फिल्मों में नजर आएंगी पूजा
पूजा हेगड़े जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को डेविड धवन बना रहे हैं। जिसका नाम है जवानी तो इश्क होना है। इसके अलावा उनके पास सूर्या 44 और थलपति 69 भी लाइनअप है। अल्लू अर्जुन को आखिरी बार सुकुमार की पुष्पा 2 में देखा गया था। जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म के लिए एटली के साथ सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में जन्मदिन पर इसकी पुष्टि की।
