पीएम नरेंद्र मोदी ने CM Vijay को दी जन्मदिन की बधाई, कहा-' लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना...'

CM Vijay Birthday: साउथ एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक ने सीएम विजय को बधाई दी है।

CM Vijay Birthday: साउथ एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Vijay) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आज विजय अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर सभी लोग थलापति विजय को ढेर सारी बधाइयां दे रहे है। इस बीच मुख्यमंत्री विजय को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। साथ ही कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विजय को बधाइयां दी है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Jana Nayagan: इस खास दिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म रिलीज की होगी घोषणा !! फैन्स ने लगाए कयास)

CM Vijay Birthday

पीएम मोदी ने किया विश (pic credit-twitter)

पीएम मोदी ने किया विश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय ने सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए तमिल लोगों के अधिकारों और राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और एक्ट कमल हासन समेत कई दिग्गज स्टार्स ने भी विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के जश्न के बीच फैंस की नजर विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पर भी बनी रही। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक कोई नई घोषणा नहीं हुई है। पहले यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तक इसे सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल सकी है।

End of Feed