बॉलीवुड

RCB सेलिब्रेशन वीडियो पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'वो आवाज मेरी नहीं...'

Nushrratt Bharuccha on viral RCB celebration video: 31 मई को आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत पर नुसरत भरूचा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें अजीब आवाजें आ रही थी। एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

RCB सेलिब्रेशन वीडियो पर नुसरत ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Nushrratt Bharuccha on viral RCB celebration video: साल 2026 में 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का फाइनल मैच खेला गया। इस फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटं को पांच विकेट से मात दी थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 के बाद 2026 में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता। एक तरफ आरसीबी की जीत का जश्न पूरी दुनिया मना रही थी, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो थोड़ी ही देर में काफी वायरल हो गया था। वीडियो में अजीब-अजीब आवाजें आ रही थीं,जिसका लोगों ने कई तरह का मतलब भी निकाला। (इसे भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Prediction Day 1: डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी राम चरण की फिल्म, इतने होगा कलेक्शन)

वायरल वीडियो पर नुसरत ने तोड़ी चुप्पी

नुसरत भरूचा ने अब आरसीबी के सेलिब्रेशन वीडियो के वायरल होने चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दोस्तों, शांत हो जाओ... वो आवाज मेरी नहीं है। वो मेरी बिल्ली की आवाज थी। मैं इस पोस्ट करते हुए सच में यह नोटिस ही नहीं किया था। वो गलती से अपलोड हो गई थी। कुछ लोग सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां और थ्योरीज बना रहे हैं, वो सच में विश्वास करने लायक नहीं हैं।' (इसे भी पढ़ें: शिफ्ट की डिमांड पर Kajal Aggarwal ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट, बोलीं 'ये चीजें फिक्स्ड होनी...')

Nushrratt Bharuccha's Post

Nushrratt Bharuccha's Post

नुसरत भरूचा ने आगे लिखा, 'यह पोस्ट गलती से हो गया था और सभी जासूस बन गए। प्लीज ऑनलाइन दिखने वाली हर अफवाह पर यकीन करना बंद करो। हर चीज के साथ कोई न कोई साजिश की थ्योरी जोड़ने की जरूरत नहीं है। शांति, प्यार और इंटरनेट पर थोड़ी कम नकारात्मकता। दिलचस्प बात यह है कि कुछ सेकंड की ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर पूरे दिन इतनी चर्चा में रह सकती है।' इस पोस्ट के माध्यम से नुसरत ने यह क्लियर कर दिया है कि वायरल में आवाज उनकी नहीं है वो वीडियो गलती से पब्लिश हुआ हो गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article