Peddi: 'वो नैचुरल एक्टर हैं' राम चरण संग काम करने पर दिव्येंदु का रिएक्शन, जमकर की एक्टर की तारीफ - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 11:50 AM IST

Divyenndu on Ram Charan: राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी (Peddi) के को-स्टार दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu) ने अभी हाल में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने राम चरण की तारीफ की।

Divyenndu on Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। राम चरण की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म पेड्डी का धांसू पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इन सब के बीच फिल्म के को-स्टार दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में राम चरण की खुलकर तारीफ की है। तो चलिए जानते हैं दिव्येंदु शर्मा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: सलमान-आमिर खान की तारीफ में Ram Charan ने पढ़े कसीदे, कह दी बड़ी बात)

Peddi Actor Divyenndu on Ram Charan

दिव्येंदु शर्मा ने की राम चरण की तारीफ (Image Source: Zoom/ Peddi Movie)

दिव्येंदु शर्मा ने की राम चरण की तारीफ

एक्टर राम चरण एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह दिव्येंदु शर्मा का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान दिव्येंदु शर्मा ने राम चरण की जमकर तारीफ की है। दिव्येंदु ने राम चरण के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि वो बेहद शानदार और नैचुरल एक्टर हैं। दिव्येंदु ने कहा कि 'उनका किरदार किसी सुपरहीरो जैसा है, क्योंकि उसमें हीरो वाली बात है। लेकिन साथ ही वो एक आम इंसान की तरह कमजोर और भावुक भी दिखता है। वो एक ऐसे बैकग्राउंड से आता है जहां उसे वो सब नहीं मिला जो वो चाहता था। वो अपनी पहचान के लिए लड़ रहा है। ऐसे किरदार में राम को ढलते देखना बहुत दिलचस्प था।' दिव्येंदु ने आगे कहा कि 'उन्हें कमर्शियल फिल्मों की समझ है, लेकिन वो ये भी जानते हैं कि एक लाइन होती है जिसे पार नहीं करना चाहिए। ये बिल्कुल टेनिस के खेल जैसा है जितनी अच्छी सर्व होगी, उतना ही अच्छा रिटर्न मिलेगा।' (ये भी पढ़ें: Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला)

End of Feed