Pa Ranjith ने हिन्दी डेब्यू के लिए कसी कमर, रणवीर सिंह संग हाथ मिलाने पर खोली जुबान

साउथ फिल्म डायरेक्टर पा रंजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि वो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। पा रंजीत के अनुसार वो जल्द ही एक फिल्म का ऐलान करेंगे और उसी वक्त बताएंगे कि उनकी मूवी में कौन सा कलाकार दिखाई देगा।

साउथ फिल्म डायरेक्टर पा रंजीत को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि वो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं। पा रंजीत का नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ रहा था और बताया जा रहा था कि दोनों एक बायोपिक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। डायरेक्टर पा रंजीत ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि वो जल्द ही हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले और उन्होंने एक प्रोजेक्ट डिसाइड कर लिया है। पा रंजीत ने बात करते हुए यह नहीं बताया है कि वो किस अभिनेता के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। पा रंजीत के अनुसार, 'जी हां, मैं जल्द ही एक हिन्दी मूवी बनाऊंगा। मैं इसका ऐलान सही समय पर करूंगा। फिल्म में कौन अभिनेता दिखाई देगा, यह उसी वक्त लोगों को पता चलेगा।'

Pa Ranjith and Ranveer

Pa Ranjith and Ranveer

बिरसा मुंडा बायोपिक के लिए साथ आ सकते हैं पा रंजीत-रणवीर सिंह

ऐसा सुनने में आ रहा है कि अभिनेता रणवीर सिंह और डायरेक्टर पा रंजीत जल्द ही बिरसा मुंडा की बायोपिक के लिए हाथ मिला सकते हैं। पा रंजीत अपने हटकर सिनेमा के लिए जाने जाते रहे हैं। वो समाज के उस वंचित वर्ग की कहानी पर्दे पर पेश करते हैं, जो मुख्य धारा से दूर रहता है। बिरसा मुंडा भारत के ऐसे ही हीरोज में से एक हैं, जिनकी कहानी देश के बहुत से लोग नहीं जानते हैं। पा रंजीत अपनी अगली फिल्म से बिरसा मुंडा की कहानी दर्शकों के सामने पेश कर सकते हैं।

रणवीर सिंह फिजीक पर करेंगे काम

रणवीर सिंह डायरेक्टर पा रंजीत के अगले प्रोजेक्ट के लिए अपनी फिजीक पर काफी काम करने वाले हैं। रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के लिए किसी भी हद तक मेहनत कर सकते हैं और यह उन्होंने अपने पिछली फिल्मों से साबित भी किया है। रणवीर के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जब वो बिरसा मुंडा की बायोपिक में दिखेंगे तो लोगों का दिल जीत लेंगे।

End Article
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। व...

End of Feed