Odela 2 Poster: भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखीं तमन्ना भाटिया, देखें फर्स्ट लुक पोस्टर

Odela 2 Poster: साउथ अदाकारा तमन्ना भाटिया ने महा शिवरात्रि के अवतर पर अपनी नई फिल्म अडेला 2 का नया पोस्टर फैंस के सामने पेश किया है, जिसमें वो सन्यासिन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। मेकर्स ने फिल्म ओडेला 2 का पोस्टर शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया को शिव शक्ति के रूप में पेश किया है।

Odela 2 Poster: साउथ अदाकारा तमन्ना भाटिया इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदाकारा तमन्ना भाटिया को दर्शकों ने बीते दिनों कई सारी ओटीटी सिरीज और मूवीज में देखा, जिनमें उन्होंने शानदार अदाकारी की। इन प्रोजेक्ट्स से अदाकारा तमन्ना भाटिया की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ और मेकर्स में उनकी डिमांड एक बार फिर से बढ़ गई है। अदाकारा तमन्ना भाटिया ने महा शिवरात्रि के मौके पर अपनी नई फिल्म ओडेला 2 का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो सन्यासिन के अवतार में दिखाई दे रही हैं।

Odela 2

ओडेला 2 के मेकर्स ने तमन्ना भाटिया को पेश किया सन्यासिन के रूप में

अदाकारा तमन्ना भाटिया ओडेला 2 (Odela 2) में शिव शक्ति नाम का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। तमन्ना भाटिया को मेकर्स ने इसी अवतार में दर्शकों के सामने पेश किया है। पोस्टर में तमन्ना भाटिया हाथ में डमरू और लाठी पकड़े दिखाई दे रही हैं। फैंस को तमन्ना भाटिया का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है। फैंस अभी से ओडेला 2 देखने के लिए उत्साहित हैं।

End of Feed