NTR NeeL Movie Release Date: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटने वाले हैं। अभी हाल ही में जूनियर एनटीआर का नाम प्रशांत नील (Prashanth Neel) की फिल्म से जुड़ा था। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन अब इन सब के बीच जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म की अधिकारिक रिलीज डेट सामने आ गई है। (ये भी पढ़ें:Jr NTR की 500 करोड़ी Dragon को मिली हीरोइन, RRR एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे नैना)
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म इस दिन होगी रिलीज (Image Source: IMDb)
इस दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म का नया पोस्टर है। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म के नए पोस्टर में नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म साल 11 जून 2027 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें:कैंसिल हुआ Jr.NTR-Prashanth Neel की मूवी का शेड्यूल? मेकर्स बोले "बिल्कुल सच...")
इस दिन सामने आएगा पहला लुक
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ पहले लुक को लेकर भी खुलाका हो गया है। फिल्म के इस पोस्टर में ही फर्स्ट लुक को लेकर भी जानकारी दी गई है। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म का फर्स्ट लुक 20 मई को रिलीज किया जाएगा।
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म इस दिन होगी रिलीज (Image Source: IMDb)
फ्लॉप रही जूनियर एनटीआर की फिल्में
एक्टर जूनियर एनटीआर की लास्ट दो फिल्में फ्लॉप रही है। इसमें फिल्म देवरा और बॉलीवुड मूवी वॉर 2 का नाम शामिल है। ये दोनों ही फिल्म बड़े बजट की थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
