Alia Bhatt in Dragon: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी ड्रैगन इन दिनों काफी चर्चा में है। डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा बनाई जा रही ये फिल्म बहुत बड़े स्तर पर शूट की जा रही है, जिसमें कमाल का एक्शन होगा। जूनियर एनटीआर ड्रैगन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वो अपने फैंस को एंटरटेन कर पाएं। अगर फिल्म ड्रैगन से सामने आई ताजा खबर की मानें तो इस मूवी में अदाकारा आलिया भट्ट की एंट्री भी हो गई है। आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर को दर्शकों ने ट्रिपल आर में देखा था। (ये भी पढ़ें: Saiyaara तिकड़ी फिर आई साथ, अहान-पड्डा के साथ इंटेंस रोमांस ड्रामा लाएंगे मोहित सूरी)
Dragon के लिए आलिया भट्ट ने की 'हां'

Dragon में Jr NTR के साथ दिखेंगी Alia Bhatt (Image Source: Instagram)
डेक्कन हेराल्ड ने अपनी एक ताजा खबर में जानकारी दी है कि ड्रैगन के मेकर्स ने बीते दिनों आलिया भट्ट को अप्रोच किया था। आलिया भट्ट को अपना रोल पसंद आया है, जिसके बाद उन्होंने प्रशांत नील की एक्शन ड्रामा को हां कह दी है। मेकर्स 20 मई को आलिया भट्ट के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं क्योंकि इस दिन जूनियर एनटीआर का बर्थडे होता है। मेकर्स इस तरह से जूनियर एनटीआर को बड़ा सरप्राइज देना चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song Controversy: दिल्ली HC ने Rajiv Rai को मीडिया में स्टेटमेंट ना देने की दी सलाह)
Shahid Kapoor भी हैं फिल्म Dragon का हिस्सा

Dragon में Jr NTR के साथ दिखेंगे Shahid Kapor
बॉलीवुड से केवल आलिया भट्ट ही इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। खबरों की मानें तो एक्टर शाहिद कपूर भी इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। साउथ एक्टर तोविनो थॉमस पहले ड्रैगन में विलेन का रोल करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसके बाद मेकर्स ने शाहिद कपूर को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया है। शाहिद कपूर को ड्रैगन की कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हरी झंडी दे दी है। यह पहला मौका होगा जब शाहिद कपूर साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे। शाहिद कपूर एक्सपेरिमेंटल एक्टर हैं, जो अलग-अलग किरदार निभाने का शौक रखते हैं। यही कारण है कि उन्होंने ड्रैगन को साइन करने का मन बनाया है।
