साउथ मूवीज

टल गई Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam के तलाक की सुनवाई, कोर्ट ने आगे बढ़ाई तारीख

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2026, 11:28 AM IST

Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam Divorce Case Update: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम (Sangeetha Sornalingam) के तलाक के मामले में एक नया अपडेट आया है। तलाक की डेट अब...

Image

टल गई थलापति विजय के तलाक की डेट (Image Source: Pinterest)

Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam Divorce Case Update: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में थलापति विजय चुनावी सभी में भाषण देते हुए नजर आए थे। इस दौरान थलापति विजय ने पत्नी संगीता सोरनलिंगम (Sangeetha Sornalingam) संग चल रही तलाक की खबरों को लेकर भी रिएक्शन दिया था। अब इन सब के बीच थलापति विजय के तलाक वाले मामले को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं केस में क्या नया अपडेट आया है। (ये भी पढ़ें: थलपति विजय की शादीशुदा जिंदगी पर लगा ग्रहण, पत्नी ने दायर की तलाक की अर्जी)

टल गई तलाक की सुनवाई

थलापति विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच चल रहे तलाक के मामले में नई जानकारी सामने आई है। सोमवार को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट ने इस केस की सुनवाई को 15 जून तक टाल दिया। रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला कोर्ट की सूची में चौथे नंबर पर था और जज ससिकला के सामने पेश हुआ। थोड़ी देर की सुनवाई के बाद जज ने अगली तारीख दे दी, जिससे अब सुनवाई जून के मध्य में होगी। (ये भी पढ़ें: 'मुझे मेरे लोगों से अलग नहीं कर सकते' तलाक की खबरों पर Thalapathy Vijay ने तोड़ी चुप्पी)

पत्नी ने उठाया था मामला

संगीता ने 26 फरवरी को कोर्ट में यह केस दायर किया था, जिससे इस मामले की आधिकारिक शुरुआत हुई। इसके बाद सुनवाई 20 अप्रैल तक टाल दी गई थी, जो कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले की तारीख थी। अब दूसरी बार तारीख बढ़ने के बाद अगली सुनवाई 15 जून को होगी। इस दिन यह तय हो सकता है कि आगे केस कैसे चलेगा।

Thalapathy Vijay-Sangeetha Sornalingam Divorce Case Update

टल गई थलापति विजय के तलाक की डेट (Image Source: Pinterest)

पत्नी ने लगाए थे ये आरोप

फरवरी 2026 में दायर याचिका में संगीता ने विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ संबंध था। याचिका में लिखा है कि अप्रैल 2021 में उन्हें इस रिश्ते के बारे में पता चला, जिससे उन्हें बहुत दुख और मानसिक परेशानी हुई। संगीता का यह भी आरोप है कि 2021 के बाद से विजय का व्यवहार बदल गया। वे उनसे दूर रहने लगे, ठीक से बात नहीं करते थे और ऐसा माहौल बना दिया कि उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ा।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article