Dhanush के लीगल नोटिस जारी करने पर नयनतारा के वकील ने तोड़ी चुप्पी, कब खत्म होगी इन दो स्टार्स के बीच भिड़ंत!

Dhanush and Nayanthara Controversy: साउथ सिनेमा के दो बड़े स्टार्स नयनतारा और धनुष के बीच छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये विवाद तब शुरू हुआ जब नयनतारा ने धनुष पर दबाव डालने और उनकी डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म नानुम राउडी धान के फुटेज का यूज करने से रोकने का आरोप लगाया।

Dhanush and Nayanthara Controversy: एक्टर धनुष (Dhanush) ने बुधवार को नयनतारा (Nayanthara) और उनके पति, विग्नेश सिवन के खिलाफ एक लीगल नोटिस जारी किया है। धनुष ने यह नोटिस नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा, नयनतारा: बियॉन्ड फेयरीटेल में उनके प्रोडक्शन नानम राउडी धान के तीन सेकंड के फुटेज का यूज करने की वह से जारी किया है। जिसके बाद अब इस पूरे मामले में नयनतारा के वकील ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑफिशियली धनुष के लीगल नोटिस का जवाब दे दिया है, जिसमें कहा गया है कि सीन का यूज में किसी भी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं हुई है। जिसके बाद अब नयनतारा और धनुष के बीच का विवाद और भी बढ़ता नजर आ रहा है। यहां इस खबर पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- तलाक के बाद किराए पर घर लेने के लिए धक्के खाती रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, दर्द याद कर बोलीं- 'सबको सेल्फी लेनी थी...'

Dhanush and Nayanthara Controversy

Dhanush and Nayanthara Controversy

लेक्स चैंबर्स के मैनेजिंग पार्टनर राहुल धवन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, 'हमाने लीगल नोटिस का जवाब दिया है, जिसमें हमने साफ कर दिया है कि कोई भी कॉपीराइट उल्लंघन नहीं किया है क्योंकि डायक्यूमेंट हमारे पास हैं, जिसमें साफ लिखा है कि डॉक्यूमेंट्री, फिल्म का हिस्सा नहीं है। यह हमारी पर्सनल सीरीज का हिस्सा है।'

End of Feed