नयनतारा की हुई तेलुगु सिनेमा में वापसी, चिरंजीवी-अनिल रविपुडी की अगली फिल्म से वीडियो आया सामने

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2025, 03:26 PM IST

नयनतारा इस समय यश की फिल्म टॉक्सिक में लीड रोल में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग जोरों से चल रही है। हाल ही में नयनतारा की आने वाली फिल्म से नया वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तेलुगु फिल्म वापसी को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

चिरंजीवी और निर्देशक अनिल रविपुडी पहली बार मेगा157 फिल्म में साथ काम करने वाला है। हाल ही में इस फिल्म से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साउथ सुपरस्टार नयनतारा की झलक दिखाई दे रही है। जिससे पता चल रहा है कि नयनतारा भी इस फिल्म का हिस्सा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय के बाद नयनतारा तेलुगु फिल्म में लीड रोल करने वाली हैं।

Nayanthara

Nayanthara

हाल ही इस फिल्म के निर्देशक अनिल रविपुडी ने आधिकारिक हैंडल पर इस फिल्म का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल रविपुडी ने लिखा-"नयनतारा का हमारे मेगा157 सफर में स्वागत है क्योंकि वह एक बार फिर हमारे मेगास्टार चिरंजीवी गरु के साथ अपनी प्रतिभा और शान लेकर आ रही हैं।”

End of Feed