Nayanthara-Vignesh Shivan: नयनतारा और विग्नेश शिवन साउथ के बेस्ट कपल में से एक है। नयनतारा को साउथ की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक मना जाता है। ये कपल एक दूसरे पर काफी जान देते नजर आते हैं। हाल ही में कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आ रही थी कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों के एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसी बीच कपल की एनिवर्सरी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Nayanthara-Vignesh Shivan
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। नयनतारा ने लिखा-हमें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। आप मेरे उयिर उलगाम सबसे अच्छे हैं, मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं। इस पोस्ट पर फैंस लगातर कमेंट की बारिश कर रहे हैं।
बच्चों ने जीता दिल
तस्वीरों में उनके जुड़वां बेटे उयिर और उलगाम उनके साथ नाव की सवारी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में कपल अपने बच्चों को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बेटे शर्मीले अंदाज में पोज दे रहे हैं, जो उनकी छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीर लगती है। इस फोटो पर एक ने लिखा-"जुड़वां लड़कों ने मेरा दिल चुरा लिया"।
कब हुआ था बच्चों का जन्म
दूसरे ने लिखा "आप इन दो प्यारे बच्चों के साथ धन्य हैं"। फैंस करल के अलावा उनके बच्चों को बहुत पसंद कर रहे है। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने बीते साल 9 जून 2023 को शादी की थी। चेन्नई के बाहर महाबलीपुरम में दोनों ने विवाह किया था। दोनों के जुड़वा बेटे भी हैं, जिनका नाम उयिर रुद्रोनिल एन शिवन और उलग ढैवाग एन शिवन है। विग्नेश शिवन और नयनतारा 2022 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। दंपति ने सरोगेसी के जरिए अपने बेटों का स्वागत किया।
