Nani की अगली फिल्म में दिखेगी रोमांस की नई कहानी, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Nani's Next With Prem Kumar: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द पैराडाइज' के बाद साउथ सुपरस्टार नानी अपनी नई रोमांटिक मूवी को लेकर चर्चा में हैं। इस मूवी का निर्देशन प्रेम कुमार करते दिखाई देंगे।

Nani's Next With Prem Kumar: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर नानी (Nani) अब अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर छाए हुए हैं। 'द पैराडाइज' (The Paradise) जैसी एक्शन थ्रिलर के बाद नानी एक बार फिर फैन्स के बीच रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए फिल्म ‘96’ और ‘मेयाझगन’ के निर्देशक प्रेम कुमार को फाइनल किया जा सकता है। अगर बात बनती है तो नानी की नई फिल्म को प्रेम कुमार डायरेक्ट करते दिखाई देंगी। इस मूवी में आपको एक इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिल सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Drishyam 3' देख गदगद हुए Mohanlal, बोले 'सच में इम्प्रेस...')

Nani's Next With Prem Kumar

प्रेम कुमार के साथ होगी नानी की नई फिल्म (Pic Credit: Instagram)

नानी की रोमांटिक फिल्म में रुक्मिणी वसंत की एंट्री?

तेलुगु मीडिया रिपोर्ट्स Telugu360 और Movies Singapore के मुताबिक नानी और सी. प्रेम कुमार की इस लव स्टोरी के लिए मेकर्स रुक्मिणी वसंत को लीड एक्ट्रेस के लिए कास्ट करने का मन बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो फिल्म में लीड रोल निभा सकती हैं। रुक्मिणी वसंत अपनी अभिनय प्रतिभा और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में नानी के साथ उनकी संभावित जोड़ी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा सकती है। हालांकि एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: शोभिनव सत्या की फिल्म का जलवा बरकरार, 68वें दिन छापे इतने करोड़)

हालांकि नानी के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक निर्देशक की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि ‘Bloody Romeo’ के बाद वह एक रोमांटिक फिल्म पर काम करेंगे। नानी ने यह भी कहा था कि इस मूवी को हर उम्र के दर्शक पसंद करेंगे।

End of Feed