बहू शोभिता के साथ पहला पोंगल मनाने के लिए बेहद खुश हैं नागार्जुन, कहा नए सदस्य ने खुशियां बढ़ा दी

Nagarjuna first Pongal with Sobhita Dhulipala: नागार्जुन ने पोंगल की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि घर में नया सदस्य जुड़ गया है जिसके बाद त्योहार का जश्न भी दोगुना हो जाएगा। आइए बताते हैं एक्टर ने और क्या कहा

Nagarjuna first Pongal with Sobhita Dhulipala: तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने ज़ूम के साथ खास बातचीत में बताया कि वह अपनी बहू शोभिता के साथ पोंगल मनाने के लिए बेहद खुश हैं। बेटे की शादी के बाद यह पहला पोंगल होगा, जहां पूरा परिवार एक साथ त्योहार मनाएगा। नागार्जुन ने पोंगल की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि घर में नया सदस्य जुड़ गया है जिसके बाद त्योहार का जश्न भी दोगुना हो जाएगा। आइए बताते हैं एक्टर ने और क्या कहा

Nagarjuna first Pongal with Sobhita Dhulipala

नागार्जुन का परिवार मनाएगा नई बहू के साथ पहला पोंगल

हाल ही में अभिनेता नागा चैतन्य ने अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला से शादी की थी। शादी के बाद ये पहला त्योहार होगा जब पूरा परिवार एक साथ जश्न मनाएगा। दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार नागार्जुन का परिवार पोंगल धूम-धाम से मनाता है। इस दिन सारा परिवार एक साथ नजर आता है और पूजा करता है। इसी के बारे में बात करते हुए नागार्जुन ने कहा कि- 'मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है जब हमारा पूरा परिवार त्योहार पर एक साथ होता है। और अब तो घर में नया सदस्य आया है जिसके आने से त्योहार का मजा डबल हो गया है।

End of Feed