सामंथा रूथ प्रभु की शादी के चार दिन बाद नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने मनाई पहली सालगिरह, शेयर की हंसते-खेलते हुए वीडियो

Naga Chaitnya-Sobhita Dhulipala Wedding Anniversary : साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की शादी को आज पूरा एक साथ हो गया है। इस खुशी के मौके पर एक्ट्रेस शोभिता ने फैंस के साथ अपनी शादी की रस्मों की झलकियां शेयर की, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Naga Chaitnya-Sobhita Dhulipala Wedding Anniversary: अभिनेता नागा चैतन्य( Naga Chaitnya) और शोभिता धूलिपाला( Sobhita Dhulipala) की शादी को आज पूरा एक साल हो गया है। इस खुशी के मौके पर शोभिता धूलिपाला ने अपनी शादी की वीडियो शेयर की है। जिसमें शादी की शुरुआती रस्मों से लेकर इनके पूरे सफर की झलक देखने को मिलती है। यह शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज के साथ हुई थी। जिसमें शोभिता और नागा का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच आपसी प्यार और हंसी-मजाक भरपूर है। इसे शेयर करते हुए शोभिता ने अपने दिल की बात लिखी और नागा को शादी की बधाई दी।

Naga Chaitnya-Sobhita Dhulipala Wedding Anniversary

Image Source:Instagram

शोभिता और नागा ने आज ही के दिन साल 2024 में शादी की थी। अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद, उन्होंने शादी करने का खुलासा किया, जिससे उनके फैंस बहुत खुश हुए। 4 दिसंबर को, शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की रस्मों का एक टीज़र वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरी तरह से पारंपरिक साउथ इंडियन वाइब के साथ खूबसूरत रस्में करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें शोभिता और चाय की साफ झलक रही है।

End of Feed