Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, शादी की पहली तस्वीर आईं सामने

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। रिपोर्ट के अनुसार कपल की शादी पूरे 8 घंटों तक चली है। अब कपल के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आ गई है।

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding First Pic: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता से शादी रचा ली है। दूल्हा बने नागा ने दूसरी बार शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का शादी हैदराबाद के अन्पूर्ण स्टूडियो में हुई है। दोनों ने आज यानी 04 दिसंबर को बेहद निजी विवाह कार्यक्रम के तहत शादी की है। 8 घंटे शादी होने के बाद अब कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में कपल बेहद सुंदर लग रहे हैं।

Naga

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तस्वीरें अब वायरल हो रही है। इस फोटो में नागा चैतन्य दूल्हे बने बहुत स्मार्ट दिख रहे हैं। वही पहली बार दुल्हन बनी शोभिता पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कपल ने अपने खानदानी अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। इस खास दिन नागा चैतन्य ने पांचा (एक तरह की घोती) पहनी हुई है। वहीं दुल्हन शोभिता ने आंध्र प्रदेश के पोंडुरु की हाथ से बुनी हुई खादी की साड़ी पहनने हुए नजर आ रही हैं।

End of Feed