Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala की सगाई से फैंस ने सिकोड़ी नाक, कहा-उसने सामंथा जैसा हीरा खोया

साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की खबरें सामने आई हैं, लेकिन अब कपल ट्रोल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कपल को क्या-क्या बोल के ट्रोल किया जा रहा है।

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने आखिरकार सगाई कर ली है। कपल ने आज यानी गुरुवार को 8 अगस्त की सुबह एक दूसरे को अंगूठियां पहनाईं और परिवार के बीच सगाई की। सगाई के कुछ घंटों बाद शोभिता धूलिपाला के ससुर नागार्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर फैंस को गुड न्यूज शेयर किए। वही अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि लोग उनकें तस्वीर पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala

नागा चैतन्य ने खोया हीरा

सोशल मीडिया पर वायरल सगाई की फोटो में कपल बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर जहां कुछ लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। वही कुछ लोग कपल को जमकर ट्रोल कर रहे है। लोग नागा चैतन्य पर गुस्सा कर रहे हैं। साथ ही फैंस का कहना है कि नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला के लिए हीरो खो दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, “नया पार्टनर और नई जिंदगी (दिल वाली इमोजी)। दूसरे यूजर ने लिखा, “कपल को बहुत-बहुत बधाई।” तीसरे ने लिखा, “अक्किनेनी परिवार को बधाई।” शोभिता से कोई नफरत नहीं है लेकिन हम सामंथा से प्यार करते हैं।

End of Feed