Ram Charan की Peddi को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने चली चाल, मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

Peddi Movie Update: साउथ के स्टार एक्टर राम चरण की अपकमिंग मूवी पेड्डी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Peddi Movie Update: साउथ के स्टार एक्टर राम चरण अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी पेड्डी की वजह से चर्चा में है। इस मूवी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगे। फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अब मूवी ये खबर सामने आई है कि राम चरण की मूवी में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

peddi movie

pic credit- peddi movie

पेड्डी में धमाल मचाएंगी ये एक्ट्रेस

राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी अब अगले महीने थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। निर्देशक बुची बाबू सना की इस फिल्म में मृणाल ठाकुर स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं। Glute की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर फिल्म में एक डांस नंबर में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ डांस करती दिख सकती हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म गांव में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट पर आधारित है। मेकर्स ने पहले ही दो गाने 'चिकरी चिकरी' और 'राई राई रा रा' रिलीज कर चुके हैं। अब खबर है कि 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का नया टीजर रिलीज हो सकता है, जो पहले फिल्म की रिलीज डेट थी।

End of Feed