'डकैत' की शूटिंग के दौरान घायल हुए मृणाल ठाकुर-अदिवि शेष, चोट लगने के बाद भी पूरा किया सीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2025, 09:55 AM IST

Adivi Sesh-Mrunal Thakur Injured: अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। एक सनी की शूटिंग के दौरान मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष घायल हो गए। इसके बाद से दोनों स्टार्स के फैंस काफी चिंता में हैं।

Adivi Sesh-Mrunal Thakur Injured: साउथ के जाने-माने स्टार अदिवि शेष (Adivi Sesh) और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की अपकमिंग फिल्म डकैत (Dacoit) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म डकैत से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फैंस को फिल्म डकैत का बेसब्री से इंतजार है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को उदास कर दिया है। फिल्म डैकत की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। हैदराबाद में एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीन की शूटिंग के वक्त अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर दोनों स्टार घायल हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

Adivi Sesh-Mrunal Thakur Injured

Image Source: Dacoit Movie

शूटिंग के दौरान घायल हुए स्टार

फिल्म डकैत एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार कुछ ऐसी खबर सामने आई है जिससे जानने के बाद फैंस का मन दुखी हो जाएगा। Telugu 360 की रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के साथ ये हादसा उस दौरान हुआ जब दोनों एक तेज-रफ्तार सीन शूट कर रहे थे। इस दौरान दोनों स्टार्स को हल्की चोटें भी आई हैं। लेकिन इसके बाद भी मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष ने पहले दिन की शूटिंग पूरी की। रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के साथ हुए इस हादसे का फिल्म की शूटिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

End of Feed