रामोजी राव के निधन पर शोक की लहर, साउथ स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

Ramoji rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक चेरुकुरी रामोजी राव का शनिवार सुबह हैदराबाद में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को रामोजी समूह के संस्थापक के रूप में जाना जाता है, जो तेलंगाना की राजधानी हैरदाबाद की रामोजी फिल्म सिटी के मालिक है। इस खबर को सुनके बाद साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

Ramoji rao: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक चेरुकुरी रामोजी राव का शनिवार सुबह हैदराबाद में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रामोजी राव का पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह 4.50 बजे अंतिम सांस ली। पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को रामोजी समूह के संस्थापक के रूप में जाना जाता है, जो तेलंगाना की राजधानी हैरदाबाद की रामोजी फिल्म सिटी के मालिक है। उनके पार्थिव शरीर को फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। इस खबर को सुनके बाद साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

Ramoji Rao

Ramoji Rao

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

चिरंजीवी ने रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने कहा माउंट मेरु पर्वत, जो किसी के आगे नहीं झुकता। साथ ही उनकी एक तस्वीर भी शेयर की है।

End of Feed