Padma Awards On June 23: पद्म पुरस्कार 2026 का पहला समारोह पिछले महीने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुआ था। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।अब बचे हुए 65 प्रमुख लोगों को दूसरे समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मम्मूटी और आर माधवन सहित कई दिग्गज शामिल हैं। यह दूसरा समारोह होगा, जिसे 23 जून 2026 को होस्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि इस सेरेमनी के दौरान स्वर्गीय अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कार मंजूर किए हैं, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 4: मंडे टेस्ट पास नहीं कर पाई वरुण धवन की फिल्म, धड़ाम से गिरी कमाई)
जानिए किन-किन सेलेब्स को मिला था पद्म अवॉर्ड
ये अवॉर्ड को गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए गए थे। इन पुरस्कारों के जरिए भारत सरकार कला, सामाजिक कार्य, लोक व्यवहार, विज्ञान और इंजीनियरिंग, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, व्यापार, इदुस्ट्री और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। सिनेमा जगत से धर्मेंद्र (मरणोपरांत), अरविंद वैद्य, अलका याग्निक, प्रसेनजीत चटर्जी और अनिल कुमार रस्तोगी सहित कई कलाकारों को पहले चरण में पद्म पुरस्कार दिए गए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Release Date: आलिया भट्ट की अल्फा से डर गए अजय देवगन? फिर बदल गई धमाल 4 की रिलीज डेट!!)

Mammootty and R Madhavan
23 जून को मलयालम सुपरस्टार मम्मूटी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। इस दिग्गज अभिनेता ने पांच दशक लंबे करियर में 400 से ज्यादा फिल्में और कई भाषाओं में अभिनय किया है। इनके अलावा अभिनेता-निर्देशक आर माधवन को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें 'मैडी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने तमिल, हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं में 75 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। तेलुगु अभिनेता गद्दे राजेंद्र प्रसाद को पद्म श्री के लिए चुना गया है। अपने 40 साल के करियर में उन्होंने छह भाषाओं की 280 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
मरणोपरांत सतीश शाह को मिला सम्मान
सतिश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया, उन्हें मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। वे भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माने जाते थे। सतिश शाह ने अपने चार दशक लंबे करियर में कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया। सतिश शाह की तरह धर्मेंद्र को भी उनकी मृत्यु के बाद पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने स्वर्गीय पति की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। 'अनुपमा' अभिनेता अरविंद वैद्य को 85 वर्ष की आयु में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिला।
