Dhamal 4 Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और संजीदा शेख जैसे एक्टर्स अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि 'धमाल 4' 3 जुलाई को रिलीज होगी। हालांकि रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने धमाल 4 की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। (ये भी पढ़ें-अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle से डरे अजय देवगन? बदली Dhamaal 4 की रिलीज डेट, जानें असली कारण)

धमाल 4 की बदल गई रिलीज डेट (pic credit-instagram)
धमाल 4 की बदली रिलीज डेट
अजय देवगन और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले इस फिल्म को 3 जुलाई 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' से टकराव से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट 17 जुलाई कर दी गई थी। अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह बदलाव आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट बदलने के बाद किया गया है। 'अल्फा' पहले किसी और तारीख पर आने वाली थी, लेकिन अब इसे 3 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। इसके चलते 10 जुलाई की तारीख खाली हो गई, जिसका फायदा 'धमाल 4' के निर्माताओं ने उठाया।
धमाल मूवी ने उड़ाया था गर्दा
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता मानते हैं कि 10 जुलाई की रिलीज डेट 'धमाल 4' के लिए बेहतर साबित हो सकती है। इससे दर्शकों को भी फिल्म एक हफ्ते पहले देखने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पहले 3 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और इसकी बड़ी स्टारकास्ट की वजह से भी इसे लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। बताते चलें कि 'धमाल' का पहला भाग साल 2007 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ था।
