Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में नाकाम होती नजर आ रही है। शुरुआती वीकेंड में यह मूवी ज्यादा खास कमा नहीं कर पाई है। निराशाजनक बात यह है कि पहले वीकेंड के बाद 'है जवानी तो इश्क होना है' सोमवार के अहम टेस्ट में फेल हो गई। सोमवार के दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। ज्यादा लोगों को फिल्म देखने के बाद नकारात्मक राय सामने आई। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Eetha Release Date: बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं श्रद्धा कपूर, फिल्म 'ईथा' को लेकर आया बड़ा अपडेट)
मंडे टेस्ट में फेल हुई 'है जवानी तो इश्क होना है'
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने चौथे दिन 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इन आंकड़ों को देखकर मेकर्स के भी होश उड़ गए हैं। रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि यह मूवी सोमवार के दिन इतनी कम कमाई करेगी। भारत में यह फिल्म अब तक 27.50 करोड़ रुपये कमा पाई है। वहीं दूसरी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह कलेक्शन 41.43 करोड़ रुपये रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Release Date: आलिया भट्ट की अल्फा से डर गए अजय देवगन? फिर बदल गई धमाल 4 की रिलीज डेट!!)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
'पेड्डी'-'बंदर' से हुई है क्लैश
वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का क्लैश राम चरण और जान्हवी कपूर की पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' के साथ-साथ बॉबी देओल की 'बंदर' से हुआ है। बुची बाबू सना की डायरेक्ट की गई फिल्म 'पेड्डी' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ हुई थी। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है।
