मलयालम एक्टर बाला हए गिरफ्तार, एक्स पत्नी अमृता ने लगाया था मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप

मलयालम एक्टर बाला उर्फ ​​बालाकुमार को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। एक्स पत्नी अमृता सुरेश की शिकायत के बाद हाल ही में केरल की कदवंतरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सिंगर अमृता के अनुसार एक्टर बाला ने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी बेटी को बदनाम भी किया था।

मलयालम एक्टर बाला उर्फ बालाकुमार को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। बता दें एक्टर पर उनकी एक्स पत्नी अमृता सुरेश ने मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। सिंगर अमृता की शिकायत के बाद हाल ही में केरल की कदवंतरा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर को सुनकर साउथ जगत पर हड़कंप मच गया है।

Malayalam actor Bala arrested

Malayalam actor Bala arrested

सिंगर अमृता के अनुसार एक्टर बाला ने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी बेटी को बदनाम किया था। जिस कारण एक्टर को जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। सिंगर अमृता का कहना है कि एक्टर ने कई बार उनकी बेटी का पीछा भी किया और उसे परेशान करने की कोशिश भी की है। फिलहाल एक्टर से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। एक्टर बाला को आज शाम को अदालत में भी पेश किया जाएगा।

End of Feed