महेश बाबू साउथ के जाने-माने सितारे है। फैंस उनको बहुत पसंद करते हैं। महेश बाबू इस समय इंडस्ट्री में काम कर रहे सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की SSMB 29 में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वे कमर कस कर तैयारी कर रहे हैं।
Mahesh Babu spotted at Hyderabad
हाल ही में महेश बाबू को अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है। ऐसा लग रहा है कि वे जल्द ही वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। हाल ही में महेश बाबू की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे काफी अलग लग रहे है। वैसे तो इस साल 49 साल के होने वाले है, लेकिन उनको देखकर कोई नहीं बोल सकता है कि वे 49 साल के हैं। उनको देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि एक्टर इतने साल के है सभी उनको 28-30 साल का ही सोचते हैं। इस वायरल फोटो में महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर, बेटी सितारा घट्टामनेनी और बेटे गौतम घट्टामनेनी के साथ गेट की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
3.92 लाख का बैग
इस तस्वीर में महेश थोड़े अलग इसलिए लग रहे हैं क्योंकि एक्टर नए लंबे बालों और दाढ़ी वाले लुक में दिख रहे हैं। महेश के इस लुक ने इंटरनेट पर काफी सनसनी मचा दी है। एयरपोर्ट लुक के लिए महेश ने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ ब्राउन जैकेट और डार्क शेड्स वाली कैप पहनी थी। वहीं इस दौरान एक चीज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वह था शानदार लुई विटॉन क्रिस्टोफर एमएम बैकपैक, जिसकी कीमत 3.92 लाख रुपये है।
अफ्रीका के जंगलों की कहानी
एसएस राजामौली के साथ महेश बाबू की यह फिल्म SSMB 29 अफ्रीका के जंगलों की कहानी पर आधारित होगी और इसमें ज़्यादातर दृश्य जंगल के होंगे। अटकलों के अनुसार, महेश का किरदार हिंदू पौराणिक कथाओं के भगवान हनुमान से प्रेरित है।
