Mahesh Babu के बेटे ने Toxic को दी ऐसी रेटिंग, सोशल मीडिया पर मच गया हल्ला

Mahesh Babu son on Toxic: महेश बाबू के बेटे गौतम ने यश की ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ आधा स्टार दिया। उनका लेटर बॉक्स अकाउंट वायरल होने के बाद फिल्म और उनकी रेटिंग चर्चा में आ गई।

Mahesh Babu son on Toxic: सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी लेकिन ये मूवी बुरी तरह पिट गई है। इस फिल्म को देखकर सभी लोग निराश हो गए हैं। इस बीच महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी ने मूवी को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, महेश बाबू के बेटे गौतम घट्टामनेनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। तेलुगु फिल्म फैंस ने उनका लेटर बॉक्स अकाउंट खोज निकाला, जहां उन्होंने कई फिल्मों को रेटिंग दी है। इनमें उनके पिता महेश बाबू की फिल्में और यश की ‘टॉक्सिक’ भी शामिल है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Swara Bhaskar ने जौहर करने वाली महिलाओं को बुलाया "कायर", भड़क पड़े देशवासी)

Gautam gives Toxic  (1)

महेश बाबू के बेटे ने दी टॉक्सिक को ये रेटिंग (pic credit-instagram)

महेश बाबू के बेटे ने दी टॉक्सिक को ये रेटिंग

गौतम ने 26 अगस्त को रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को सिर्फ आधा स्टार दिया। उनकी यह रेटिंग सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि गौतम ने अपने पिता की कुछ फिल्मों को भी काफी कम रेटिंग दी है। 20 साल के गौतम खुद को फिल्मों का शौकीन बताते हैं। उनके Letterboxd प्रोफाइल के मुताबिक, वह अलग-अलग भाषाओं और कई तरह की फिल्मों की 400 से ज्यादा फिल्में देख चुके हैं। उनकी रेटिंग से लगता है कि वह किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए ज्यादा नंबर नहीं देते क्योंकि उसमें उनके पिता या कोई करीबी कलाकार काम कर रहा है।

End of Feed