साउथ मूवीज

"तो यश से डर क्यों रहे हो...", Toxic एक्टर की मां ने Allu Arjun के पिता पर साधा निशाना, दिया करारा जवाब

टॉक्सिक स्टार यश की मां पुष्पा अरुण कुमार ने अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद पर निशाना साधा है और पूछा है कि अगर यश कुछ नहीं तो वो उनके बेटे की सफलता से डर क्यों रहे हैं?

Image

"तो यश से डर क्यों रहे हो...", Toxic एक्टर की मां ने Allu Arjun के पिता पर साधा निशाना, दिया करारा जवाब

पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने का सालों पुराना एक बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि केजीएफ से पहले यश कौन थे? यश की मां ने अल्लू अरविंद के इस बयान का जवाब देते हुए कहा है कि अगर उनका बेटा कुछ भी नहीं है तो वो उसकी सफलता से डर क्यों रहे हैं? यश की मां का बयान इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यश का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड ने लगाए कई सारे कट्स, मिला 'A' सर्टिफिकेट

Yash की मां ने Allu Arjun के पिता को दिया जवाब

यश एक बस ड्राइवर के बेटे हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। सालों की मेहनत के बाद उन्हें लोगों के बीच रॉकी भाई के रूप में पहचान मिली है। इंडस्ट्री का रॉकी भाई बनाने वाली फिल्म केजीएफ अब तक लोगों के जहन में है। यश की इसी सफल फिल्म सीरीज पर बात करते हुए कुछ वक्त पहले अल्लू अरविंद ने कहा था कि यश पहले कोई नहीं थे। यश की मां ने अल्लू अरविंद के इसी बयान पर पटलवार करते हुए कहा है, "केजीएफ से पहले यश ने 5 बैक-टू-बैट सुपरहिट फिल्में डिलीवर की थीं। अगर वो कोई नहीं था और कोई उसे जानता नहीं था तो तुम उससे डर क्यों रहे हो? वो कोई आतंकवादी तो नहीं है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा

यश की मां पुष्पा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "यश ने सालों की मेहनत के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। उसकी सफल फिल्मों ने एक खास ऑडियंस तैयार की है, जो उसे प्यार करती है। उसने कन्नड़ सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं और इसी कारण लोग उसे प्यार करते हैं।" बताते चलें कि यश स्टारर टॉक्सिक बीते वीकेंड ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार थी लेकिन वीकेंड खत्म होते-होते दर्शकों ने इससे किनारा करना शुरू कर दिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article